रेलवे ने छह घंटे तक होने वाले कार्य को देखते हुए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित किया है, जिसकी सूची भी जारी कर दी गई है। गाड़ियों का परिचालन रद कर दिया गया है। रद होने वाली गाड़ियों में मेमू भी शामिल है।
10, 11 एवं 12 अप्रैल 2021 को (कुल 3 दिन) गाडी संख्या 08741 / 08742 दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल रद रहेगी। इसी तरह 10, 11 एवं 12 अप्रैल, को (कुल 3 दिन) गाडी संख्या 08743 / 08744 गोंदिया-इतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल रद रहेगी






