शनिवार रविवार को भी शुरू रहेंगे बिजली बिल भरने के केंद्र

0
11

नागपूर/वर्धा (प्रतिनिधि) 

आने वाले हफ्ते में दिवाली का बड़ा त्यौहार आ रहा है जिससे बहुत से लोग बाहर गांव जा रहे हैं या त्योहार मनाने के कामों में व्यस्त हो रहे इसी को ध्यान में रखते हुए महावितरण ग्राहकों को बड़ी सहूलियत देते हुए छुट्टी के दिन भी बिजली बिल भरने का केंद्र शुरू रखने का निर्णय लिया है

शनिवार व रविवार अवकाश के दिन भी बिजली बिल कलेक्शन केंद्र शुरू रहेगा। उपभोक्ताआें को बिल भरने में कोई परेशानी न हो, इसलिए महावितरण ने नागपुर व वर्धा जिले में शनिवार, रविवार छुट्टी के दिन सुबह 10 से शााम 5 बजे तक बिजली बिल कलेक्शन केंद्र शुरू रखने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा मोबाइल एप व ऑनलाइन भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। बकाया बिल भरकर सहयोग करने की अपील महावितरण की तरफ से उपभोक्ताआें से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here