टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर,नाबालिक की…..

0
10

तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे बाइक चला रहे नाबालिग चालक की मौत हो गई.

यह घटना वाठोड़ा थाना क्षेत्र के तहत हुई. मृतक बहादुरा फाटा निवासी रक्षक उमाशंकर भुरे (16) बताया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार  रक्षक अपने मित्र साहिल की बाइक क्रमांक एमएच-31/बीके-5439 से दिघोरी चौक की ओर जा रहा था.

इस दौरान टिप्पर चालक नागार्जुन कॉलोनी नारा रोड निवासी राम रोहिदास खरूले (22) टिप्पर एमएच-49/एटी-4101 लेकर गुजर रहा था. वह तेज रफ्तार से टिप्पर चला रहा था.

इस दौरान श्री फटाका एंड फटाका लक्ष्मी मूर्ति भंडार के पास उसने टिप्पर से रक्षक की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे रक्षक बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here