28 मार्च से महाराष्ट्र मेंं लगेगा Night Curfew

0
13

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य में 28 मार्च यानि कि रविवार से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू किया जाएगा

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने पूरे राज्य में रात के कर्फ्यू की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस संबंध में एक अलग आदेश जल्द ही आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। इसके साथ ही मॉल को निर्देश दिया गया है कि वे रात आठ बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही यदि लोगों ने कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कड़े प्रतिबंधों की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रमुख इस पर निर्णय लेंगे कि वे लॉकडाउन का आदेश कब देंगे।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here