बुलढाणा दिनांक 23 अक्टूबर (जिला प्रतिनिधि)
24 वर्षीय विवाहित महिला अपने तो छोटे बच्चो और पति को छोड़कर गांव प्रेमी के साथ भाग गई और 1 महीने बाद जो हुआ उसे सुनकर गांव वाले हैरान रह गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिले के मलकापुर तालुका में देवधाबा गांव में 24 वर्षीय विवाहित महिला शीतल सपकाल अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ रह रही थी इसी बीच उसके प्रेम संबंध गांव के ही युवक के साथ जुड़ गए
शीतल को 6 साल और 4 साल के दो बच्चे होने के बावजूद उसने युवक से प्रेम संबंध जारी रखें और दोनों ने साथ भाग जाने का निर्णय लिया और दोनो गांव से भाग गए
शीतल के लापता होने पर परिवार ने इसकी शिकायत मलकापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज करें पुलिस ने उसको ढूंढने की कोशिश की पर उसका कुछ पता नहीं चला
एक महीने बाद अचानक एक खबर सामने आई जिससे गांव वाले सहित पुलिस भी हैरान रह गए, गांव से भागने के बाद शीतल और उसके प्रेमी ने मुंबई के भांडुप इलाके के रामनगर में रूम लेकर साथ रहना शुरू कर दिया था और अचानक उन दोनो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
उनके आत्महत्या की खबर मिलते ही परिवार और गांव वाले सकते में आ गए, एक महीने बाद दोनों ने अचानक आत्महत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है






