मायभूमि न्यूज़ 23 अक्टूबर (मनोरंजन प्रतिनिधि)
बॉलीवुड की डांसिंग डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शनिवार, 23 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के सितारे समेत फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने में जुट गए हैं।
हालांकि, इसी बीच मलाइका का एक स्पॉटेड वीडियो (Malaika Arora Spotted Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने बर्थडे की रात को बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के घर पहुंचती देखी गई हैं।
मलाइका एक जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ-साथ, डांसर, मॉडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर भी हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक हैं। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।
मलाइका अरोरा ने साल 1998 में सलमान (salman khan)के भाई एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान संग शादी की थी। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान भी है। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।






