सिनर्जी वर्ल्ड में एक मृतदेह होने की जानकारी पोलीस को मिली, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की पर मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी, मृतक का फोटो जगह-जगह दिखाने के बाद आखिर में उसकी पहचान राजू मलिक अष्टभुजा वार्ड चंद्रपुर निवासी के रूप में हुई
मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो धक्कादायक जानकारी सामने आई, मृतक की पत्नी के प्रेम संबंध जितेंद्र सिंह भंडारी के साथ होने की बात सामने आई,इसी के साथ पोलीस को जितेंद्र और मृतक की पत्नी सतत संपर्क में होने की बात जांच में सामने आई
पुलिस ने जितेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया सूरत में जितेंद्र ने मेरा घटना से कोई संबंध नहीं है ऐसी जानकारी पुलिस को दी पर पुलिसिया पूछताछ में आखिरी जितेंद्र ने खून करने की बाद कबूली
जितेंद्र और मृतक के पत्नी के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध थे और मृतक दोनो के बिच रुकावट बन रहा था इसीलिए जितेंद्र ने मृतक राजू को सिनर्जी वर्ल्ड परिसर में ले जाकर दारु पिलाई और फिर पीछे से लोखंडी रॉड से उसके सर पर हमला कर दिया जिससे उसकी जगह पर ही मौत हो गई






