नागपूर जिले मे पिछले कुछ दिनों में एक्सीडेंट की संख्या मे बड़ा इजाफा हुआ है, पिछले दिनों हुई कुछ घटना कई लोगों अपनी जान गवाई है यह सिलसिला जारी है और अब हुए एक भीषण हादसे में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी
सावनेर से पांढुरना की ओर विरुद्ध मार्ग से जा रहे अज्ञात टिप्पर ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी. बाइक पर पति और पत्नी के साथ एक ढाई वर्ष की बच्ची सवार थी. टक्कर के बाद पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल पति को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दुर्घटना में ढाई साल की बच्ची को मामूली रूप से चोट आई है.
दुर्घटना के बाद अज्ञात टिप्पर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. पुलिस टिप्पर को खोजने में लगी है. यह हादसा केलवद थानांतर्गत सावनेर-पांढुरना मार्ग पर कल देर शाम हुआ
मृत महिला सीता बलीराम धुर्वे (55) व गंभीर जख्मी बलीराम धुर्वे (60) व बच्ची धुर्वी (3) बताई गई. छोटी बच्ची घायल दंपति की नातिन है. केलवद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच हेड कॉस्टेबल चटप ठाकरे को सौंप दी है.






