कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रदेश भर में नवरात्रि (Navratri) के त्योहार के मौके पर गरबा और डांडिया के आयोजन पर पाबंदी रहेगी
राज्य सरकार के गृह विभाग ने नवरात्रि त्योहार मनाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। इसके अनुसार नवरात्रि पर गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक रहेगी। इसके बजाय स्वास्थ्य से संबंधी रक्तदान शिविर से जुड़े उपक्रम आयोजित करना होगा। कोरोना, मलेरिया, डेंग्यू आदि बीमारियों और स्वच्छता को लेकर लोगों का जागरुक करने को कहा गया है।
गलत साबित हुआ स्वास्थ्य मंत्री का दावा
इसके पहले बीते सप्ताह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (rajesh tope) ने दावा किया था कि मुंबई मनपा क्षेत्र को छोड़कर बाकी इलाकों में गरबा(garba) के आयोजन की अनुमति देने के लिए राज्य का सांस्कृतिक कार्य विभाग तैयार है। हालांकि अब सरकार ने परिपत्र में स्पष्ट कहा है कि राज्य भर में गरबा और डांडिया के आयोजन पर रोक रहेगी।






