मोटरसाइकिल का कट,निकले चाकू और रॉड

0
11

मोटरसाइकिल का कट लगा ये बात कहकर हुए विवाद में चाकू और रॉड निकले और भर रास्ते पर खूनी हमला हुआ

गणेशपेठ थानांतर्गत 28 वर्षीय एक युवक पर नाबालिग समेत 4 आरोपियों ने बाइक से कट लगने से हुए विवाद में चाकू और रॉड से हमला कर दिया. मुख्य आरोपी दहीकर निवासी अभय विनोद कांबले (25) बताया गया. हमले में एक नाबालिग समेत 2 अन्य आरोपी भी शामिल रहे.

जानकारी के अनुसार,  मानेवाड़ा निवासी शुभम आदोराम वर्मा (28) अपने बड़े भाई जयशंकर के साथ कहीं पैदल जा रहा था. इसी समय अनवी नागपुर पोहा सेंटर के पास अभय बाकी आरोपियों के साथ बाइक पर जा रहा था.

उन्होंने शुभम को कट मार दिया जिससे उनके बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि अभय और उसके साथियों ने शुभम पर चाकू और रॉड से उस पर हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया. आरोपियों ने जयशंकर से भी मारपीट की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here