एक साथ उठी चार अर्थिया,रो पड़ा पूरा गांव

0
9

नागपुर- प्रतिनिधि

अमरावती राजमार्ग पर नागपुर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोंढाली पुलिस थानांतर्गत सातनवरी में हुए सड़क हादसे में मृत चार लोगों का शव गांव ले जाया गया।

हादसे में मृत गौतम सालवनकर (55), शैर्य डोंगरे (09), शिराली डोंगरे (06), चिनू विनोद सोनबरसे (13) चारों के शव सातनवरी पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

चारों की अंतिम यात्रा में पूरा गांव रो पड़ा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।उल्लेखनीय है कि सातनवरी गांव के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे पांच यात्रियों पर डिवाइडर से टकरा कर कार जा गिरी जिससे तीन बालकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

एक ही परिवार के तीनों बच्चों के एक साथ शव देख कर पूरे गांव का कलेजा फट पड़ा और अत्यंत दुखद और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here