यात्रियों के लिए खुशखबरी,जल्द दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेन

0
12

महाराष्ट्र अनलॉक होने की तैयारी में है मुख्यमंत्री ने स्कूल मंदिर सिनेमा हॉल खोलने के निर्देश पिछले कुछ दिनों में दिए हैं अब यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है

कोरोना संकट काल के कारण बीते 19 माह से बंद पैसेंजर (सवारी) ट्रेनें फिर दौड़ने वाली है. रेलवे ने इस संदर्भ में आवश्यक आदेश जारी कर दिए है, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिलने के साथ ही आमजनों को यातायात की नई सुविधा उपलब्ध होगी. बीते ढाई वर्ष से विविध कारणों से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर निरंतर पाबंदियां लगाई गई थी

वर्धा से दौड़ेगी तीन पैसेंजर ट्रेनें

रेलवे विभाग के डीआरएम कार्यालय व्दारा पत्र जारी किया गया है. इसमें वर्धा-अमरावती-वर्धा, वर्धा-बल्लारशाह–वर्धा, नागपुर-वर्धा–नागपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन करने के संदर्भ में आदेश दिये गये है. नागपुर-वर्धा-अमरावती यह पैसेंजर मेमू पैटर्न पर होगी.

10 से शुरू होगी पैसेंजर ट्रेन की सेवा

डीआरएम कार्यालय से तीन पैसेंजर ट्रेन शुरू करने के आदेश दिये गये है. 10 अक्टूबर से वर्धा-बल्लारशाह, वर्धा-अमरावती, वर्धा–नागपुर यह ट्रेनें शुरू होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here