महाराष्ट्र : दिनांक 28 दिसंबर (प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र (Maharashtra) की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ (School Education Minister Varsha Eknath Gaikwad) ने मंगलवार को बताया वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं.
वर्षा गायकवाड ने पिछले कुछ दिनों के दौरान उनके सम्पर्क में आये सभी लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि मुझे आज पता चला कि कल शाम पहली बार लक्षण महसूस होने के बाद मैंने COVID-19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया.
हालांकि मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं. मैं ठीक हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है. इस दौरान जो लोग पिछले कुछ दिनों में मुझसे मिले हैं, उनसे सावधानी बरतने का अनुरोध करें.






