बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

0
10

भारत दिनांक 28 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (suarav ganguly) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

49 साल के गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है।

भारत के अफ्रीका दौरे से पहले गांगुली काफी विवादों में भी रहे थे। इस दौरे से ठीक पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बना दिया था। इसके बाद गांगुली ने कहा था कि कोहली से बात करने के बाद ही उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया है।

हालांकि बाद में विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनसे वनडे की कप्तानी छीने जाने से डेढ़ घंटे से पहले ही उन्हें इस बारे में बताया गया था। कोहली के बयान पर गांगुली ने कहा था कि वो अब इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे, बोर्ड इससे सही तरीके से निपटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here