नागपुर 8 दिसंबर (ग्रामीण प्रतिनिधि)
पैदल रास्ता पार कर रहे युवक को ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उड़ा दिया , इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया
प्रवीण कारण रंगारी (उम्र 32 वर्ष) आंबेडकर नगर नई कामठी निवासी यह पैदल रास्ता पार कर रहा था तभी सामने से तेजी से ट्रक आया और प्रवीण को जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई
लापरवाही से ट्रक चलाने और प्रवीण के मौत के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक नेनाराम पुनाराम उम्र 40 वर्ष जोधपुर राजस्थान निवासी के खिलाफ अपराध दर्ज किया






