उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस बार अन्य दलों से अलग हटकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने महिलाओं पर फोकस करने करने के साथ ही अलग से घोषणा पत्र जारी कर उनके विकास एवं उत्थान के लिए कई वादे किए हैं। पार्टी ने कहा कि दूसरे दल भले ही महिलाओं को लेकर बडे बडे दावे करें पर पंचायती राज व्यवस्था में में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने ही किया था।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक महिलाओं के लिए जो भी काम किए जाते हैं वह केवल प्रचार प्रसार के लिए ही किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने ही किया। पहली महिला प्रधानमंत्री देश में बनी जब दुनिया में महिला प्रधानमंत्री का प्रचलन ही नहीं था। यह कांग्रेस की सोच का ही परिणाम था। इसी के मद्देनजर महिला घोषणा पत्र बनाया गया है जिससे उनको राजनीति और समाज में भागीदारी मिले। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं का शोषण अक्सर देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत लगभग 14 प्रतिशत है। कांग्रेस की योजना महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढाने की है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी चालीस प्रतिशत रहेगी। कर में छूट की व्यवस्था भी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए षहरों में छात्रावास, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का सष्टीकरण मनरेगा में प्राथमिकता, राज्य में राषन की दुकानों का प्रबन्ध महिलाओं को,शिक्षा में दसवी तक की छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। महिलाओं को स्कूटी, वीरागंनाओं के नाम पर दक्षता विद्यालय बनाए जाएगें। इसके अलावा संघ्या विद्यालय भी खोले जाएगें।






