ट्रैवल्स बस ने एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर, 1 की मौत

0
15

नागपूर दिनांक 2 दिसंबर (ग्रामीण प्रतिनिधि)

कोंढाली थानांतर्गत कोंढाली-नागपुर मार्ग पर अमरावती से नागपुर की ओर जा रही ट्रैवल्स बस ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में एक्टिवा चालक तथा पीछे बैठा व्यक्ति गंभिर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए नागपुर ले जाने पर एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.

जानकारी अनुसार कोंढाली से 15 किमी दूर कोंढाली-नागपुर मार्ग पर बाजारगांव क्षेत्र में उड़ानपुल के सामने येरनगांव टी पाइंट पर एक्टिवा गाड़ी क्रमांक एमएच 31/ एन 0648 पर राजीवनगर, हिंगना निवासी अरविंद मिश्रा (43) तथा दीपक घोरपडे (35) को अमरावती से नागपुर की ओर जा रही हरिओम ट्रैवल्स की अमरावती-नागपुर बस क्रमांक एमएच 27/ सी 957 ने जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक्टिवा चालक अरविंद तथा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गये.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोंढाली के थानेदार चंद्रकांत काले, सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत कदम, एएसआई दिलीप इंगले, हे.कॉ राजेंद्र बांबल, पुलिस नायक सुखदेव धुलधुले, संतोष राठौड़ आदि घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों घायलों को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उपचार के दौरान दीपक घोरपडे की मौत हो गयी.

कोंढाली पुलिस ने राहटगांव,अमरावती निवासी बस चालक सुनील अमृतराव काकडे (52) को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here