नागपुर दिनांक 2 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)
जरिपटका इलाके में बलात्कार की घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है ,1 महीने तक बार बार दुष्कर्म करने की शिकायत के बाद पोलीस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार, जरीपटका निवासी प्रदीप मखिजानी ( उम्र 51 वर्ष) ने अपने घर पर 31 वर्षीय महिला को घर के काम के लिए रखा था,महिला ने आरोप लगाया की प्रदीप ने 27 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच उससे बार बार दुष्कर्म किया
इतना ही नहीं महिला को 2 महीने का वेतन भी नहीं दिया ऐसी शिकायत भी महिला ने प्रदीप के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई,पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






