महाराष्ट्र के 3 पंडित कराएंगे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

0
13

बॉलीवुड के लविंग कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इवेंट कंपनी शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं.

इसी बीच रस्मों के दौरान होने वाले दूल्हा और दुल्हन के स्टे को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है. खबर है कि कैटरीना और विक्की के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक किए गए हैं. इसमें एक रात रुकने की कीमत 7 लाख बताई जा रही है.

कैटरीना और विक्की कौशल की 9 दिसंबर (Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding) को शादी होने जा रही है. दोनों किस रस्म पर क्या पहनेंगे, इसकी भी तैयारी हो चुकी है. कैटरीना, जहां मेहंदी पर अबू जानी द्वारा तैयार की गई ड्रेस पहनेंगी. वहीं, संगीत सेरिमनी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस कैटरीना पहनेंगी.

वहीं शादी के दिन वह गुची (GUCCI) द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी.विक्की कौशल की बात करें तो वह मेहंदी और संगीत के दिन कुणाल रावल और राघवेंद्र द्वारा तैयार किया गया आउटफिट पहनेंगे. जबकि वह शादी पर सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में होगी. इसके लिए महाराष्ट्र से पंडित शादी कराने जाएंगे. शादी को विधिवत रूप से करवाने के लिए तीन खास पंडित बुलाए गए हैं. इन पंडितों द्वारा कैटरीना और विक्की कौशल की शादी की संपूर्ण औपचारिकता पूरी कराई जाएगी. शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होगी.

विक्की और कटरीना की शादी राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंसेज फोर्ट में होगी. 7-9 दिसंबर तक वेडिंग फेस्टिविटीज चलेंगी. कपल की शादी में करीबन 200 मेहमानों के शामिल होने की अटकलें हैं. हालांकि कहा ये भी जा रहा कि न्यू वैरिएंट Omicron के चलते गेस्ट लिस्ट छोटी की जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here