नितिन गडकरी : देश में आएगी हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ी, 1 किलो में चलेगी 80 KM

0
16

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा है कि देश में ग्रीन हाइड्रोजन पर चलने वाली गाड़ी आ चुकी है.

गडकरी ने कहा कि दिसंबर के अंत तक इसकी डिलीवरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि इसका प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा. गडकरी ने कहा कि ये गाड़ी एक किलो में 180 किलोमीटर तक चलेगी.

नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर में गंदा पानी ट्रीट कर के तीन सौ करोड़ से ज़्यादा का फ़ायदा होता है. सरकार सीवर के पानी से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने के प्रॉजेक्ट की शुरुआत करने जा रही है. उन्होंने कहा किन अब गंदे पानी का इस्तेमाल सोलर पावर के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही हाइड्रोजन की कीमत 50-60 रुपये किलो होगी, सबसे सस्ता ईंधन बनेगा. पानी के साथ सोलर पावर के इस्तेमाल से क्लीन एनर्जी बनाई जाएगी.

गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन का फिलिंग स्टेशन बनाने में फ़िलहाल वक़्त लगेगा. हाइड्रोजन की गाड़ी से प्रति किलोमीटर 70-80 पैसे की की लागत आएगी. इसके साथ ही पराली से बायो सीएनजी, किसान अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेगा. नितिन गडकरी ने कहा कि दो साल में पेट्रोल की गाड़ी और इलेक्ट्रिक गाड़ी की क़ीमत बराबर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार दो साल में फ़्लैक्स इंजन लाने की तैयारी कर रही है.

कम इंजन चलने से खर्च भी कम

गडकरी ने मोदी सरकार उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मेरठ से दिल्ली आने में साढ़े चार घंटे लगते थे, लेकिन अब लोग कहते हैं कि 40 मिनट लगते हैं. यानी पहले जो इंजन साढ़े चार घंटे चलता था, वो अब 40 मिनट चल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आपकी गाड़ी का इंजन ही कम चलेगा तो ख़र्चा भी कम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि ईंधन पर ख़र्च बचाने के बदले टोल टैक्स देने में नुकसान नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here