अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है एक के बाद एक विवादित बयान देने वाली अभिनेत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर अन्नदाताओं को कथित तौर पर खालिस्तानी करार दिया था। उनके इस बयान का काफी विरोध भी हुआ। अब उनके बयान को लेकर उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
इससे पहले सिखों के एक संगठन ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का भी आग्रह किया था।






