अमरावती महामार्ग पर पलटी कार, पुलिस उपनिरीक्षक सहित 5 घायल

0
14

अमरावती मार्ग पर टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार में सवार पुलिस उप-निरीक्षक सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नागपुर के निजी अस्पताल भेजा गया। घटनाकोंढाली क्षेत्र में हुई।

घायल उप-निरीक्षक किशोर सातोकर अपनी बहन ममता तायड़े को कार से छोड़ने उसके ससुराल जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी ज्योति सातोकर, बेटे रितिक और प्रतीक भी सवार थे। किशोर बहन को ससुराल में छोड़ने के बाद अपनी ससुराल अमरावती जाने वाले थे।

सोनेगांव ट्रैफिक पुलिस शाखा में हैं कार्यरत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर सातोकर सोनेगांव ट्रैफिक पुलिस शाखा में उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी कार (एम.एच.-49-ए.ई.-3404) से पत्नी, बहन और दोनों बेटों के साथ नागपुर से अमरावती जा रहे थे। कार किशोर सातोकर खुद चला रहे थे। कोंढाली से करीब 6 किमी आगे नागपुर-अमरावती मार्ग पर उनकी कार का पीछे का टायर अचानक फट गया। उन्होंने कार को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलट गई।

जमा भीड़ ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में किशोर सहित सभी पांच सवार घायल हो गए। हादसे में किशोर को ज्यादा गंभीर चोट लगी। घटना के बाद जमा भीड़ ने घायलों को पहले कोंढाली के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर िकशोर के परिजन व परिचित भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को नागपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here