अमरावती/विदर्भ दिनांक 18 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की उनकी मांग को पूरा करने के लिए सूरत-अमरावती सुपरफास्ट की सेवा को बहाल करने का निर्णय किया है। यह ट्रेन पूर्ण आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेंगी। (Amravati Surat superfast train)
पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने मांयभूमि न्यूज (mybhumi news) को बताया की ट्रेन संख्या 20925 सूरत-अमरावती सुपरफास्ट 21 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को सूरत से दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 10.25 बजे अमरावती पहुंचेगी।
20926 अमरावती-सूरत सुपरफास्ट 22 नवंबर से प्रत्येक सोमवार और शनिवार को अमरावती से सुबह 9.05 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 7.05 बजे सूरत पहुंचेगी।
यह ट्रेन उधना, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडाइचा, सिंधखेड़ा, नरडाना, अमलनेर, धरनगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नंदुरा, शेगांव, अकोला, मुर्तजापुर और बडनेरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी चेयर कार और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 19025/19026 (सूरत-अमरावती मेल/एक्सप्रेस) को नई ट्रेन संख्या 20925/20926 के साथ सुपरफास्ट ट्रेन में बदल दिया गया है।






