कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 8 माह की बच्ची….

0
9

नागपुर दिनांक 16 नवंबर(शहर प्रतिनिधि)

पति पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे उनके साथ 8 माह की बच्ची भी पत्नी की गोद में थी, तभी एक भयानक हादसा हुआ और मोटरसाइकिल को कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए

मारुति लक्ष्मण पवार उम्र 27 वर्ष मांडवा भिवापुर निवासी अपनी पत्नी सीमा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार तलेगांव जा रहे थे उनके साथ उनके 8 माह की बच्ची कृषिका  भी सीमा की गोद में थी

कान्होली बारा रोड हिंगना फाटा के पास अज्ञात कार चालक मे अपनी कार तेज गति से चलाते हुए मारुति पवार के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी ,इस हादसे में तीनों जने नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए

8 माह की कृषि का को नागपुर के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ,जख्मी मारुति और सीमा का अस्पताल में इलाज शुरू है , पोलीस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोज शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here