राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे,देखे

0
10

राजकुमार राव (rajkumar rao) और पत्रलेखा ने आखिरकार सोमवार (15 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी की तसवीरें सामने आ गई है जिसमें दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं. इन तसवीरों को राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. लाल जोड़े में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही हैंं.

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, ”आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, अपनी सबकुछ से आज शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। हमेशा के लिए… और उसके बाद भी…। उनकी तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

वहीं पत्रलेखा ने  तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मैंने आज शादी कर ली है। मेरा प्रेमी, मेरा क्राइम पार्टनर, मेरा परिवार, मेरी आत्मा साथी … पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! वायरल हो रही फोटो में राज कुमार राव जहां ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी साथी पत्रलेखा लाल शादी के जोड़े में दिख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here