नागपूर दिनांक 12 नवंबर (तालुका प्रतिनिधि)
राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार की कामठी में होने वाली कार्यकर्ता संवाद सभा रद्द कर दी गई है। वे शहर में ही ग्रामीण के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद साधेंगे। उनके दौरे के दौरान विधायक स्तर के एक-दो बड़े नेताओं के राकांपा में प्रवेश के दावे किए जा रहे हैं।
17 नवंबर को पूर्व विदर्भ के दौरे के सिलसिले में पवार नागपुर आ रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल व अन्य नेता रहेंगे। पहले तय किया गया था कि वे सबसे पहले कामठी के सीरिया मैदान में राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, लेकिन उस कार्यक्रम काे रद्द कर दिया गया है।
17 नवंबर को ही पवार पूर्व नागपुर के एक लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। उस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख राकांपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।






