तेज रफ्तार कार ने पान की दुकान को मारी टक्कर और…

0
15

नागपुर जिले में कार से नियंत्रण खोने और पान दुकान से टकराने के कारण 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिले के रामटेक थाना क्षेत्र में खिंडसी के पास हुई। उन्होंने कहा कि आंबेडकर वार्ड निवासी बबलू उर्फ राजकिशोर जगजीवन रहाटे (45) रात करीब 9 बजे तुमसर से रामटेक जा रहे थे, तभी उन्होंने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे पान की दुकान से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रहाटे को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए नागपुर स्थानांतरित करने के दौरान रास्ते में रहाटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) (लापरवाह कृत्य के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here