भारत ने 39 गेंदों में जीता मैच,स्कॉटलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत

0
15

भारत ने स्कॉटलैंड से मिले 86 रन के लक्ष्य को मात्र 39 गेंदों पर ही हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने विजयी छक्का जड़ा. भारत ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीता और नेट रन रेट के मामले में वह अफगानिस्तान से ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंच गया. अब अफगानिस्तान चौथे नंबर पर है. दोनों ही टीमों के 4-4 अंक हैं.

केएल राहुल(kl rahul) ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. टी20 वर्ल्ड कप में यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है. युवराज ने 12 और स्टीफन माइबर्ग ने 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था. मैक्सवेल ने भी 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था.

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड को 85 रनों पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किए।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट लिया। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here