नागपुर दिनांक 5 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)
दिवाली के दिन देर रात 11.30 बजे के आसपास घर के सामने रहने वाले युवक को पटाखे फोड़ने से मना किया तो वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया
रायबहादुर ओली ,नेताजी चौक पुरानी कामठी में महेश भोटानी( उम्र 61 वर्ष )निवास करते है,उनके घर के सामने राकेश शर्मा (उम्र 39 वर्ष )देर रात 12:30 बजे पटाखे फोड़ रहा था, महेश के भाई नरेश ने देर रात राकेश को घर के सामने पटाख फोड़ने से मना किया राकेश नरेश से विवाद करने लगा
राकेश के साथ उसके दोस्त आशीष बाळसागरे( उम्र 31 वर्ष), पलाश गजभिये (उम्र 35 वर्ष) गांधीनगर नागपूर और गवा यह तीनों भी नरेश के साथ विवाद करने लगे, विवाद बढ़ता देख महेश घर के बाहर आए और चारों युवकों को समझाने लगे तभी उन्होंने अचानक लकड़ी से नरेश पर हमला कर उनका सर फोड़ दिया और वहां से भाग गए
पुलिस को घटना की शिकायत दी गई पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू की






