भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोरोना वैक्सीन (Covid-19) कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है. अभी अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देते हुए मान्यता दे दी है
कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने की दिशा में न सिर्फ देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फायदे हो सकते हैं. मंजूरी मिलने की सूरत में वैक्सीन की विदेश में सप्लाई का रास्ता साफ हो सकेगा. साथ में इस वैक्सीन को लगवाने वालों के विदेश यात्राओं का रास्ता भी साफ हो जाएगा. इसके अलावा विदेश में ट्रायल का रास्ता खुलेगा.
मंजूरी मिलने की स्थिति में चौथा फायदा यह होगा कि भारत डब्ल्यूएचओ की वैक्सीन सप्लाई सिस्टम कोवैक्स में ज्यादा योगदान दे सकेगा. और उत्पादन में विदेशी पार्टनर्स को भी शामिल कर उत्पादन तेज किया जा सकेगा.






