नागपूर दि 3 नवंबर (प्रतिनिधि) :आज कोरोना के मामले में चिंताजनक खबर सामने आई है, नागपूर रेलवे स्टेशन पर 2 महीने बाद यात्री टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला वही शहर और ग्रामीण में नए कोरोना मरीज मिले
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2315 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1762+ ग्रामीण 553) जिसमे 3 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 2+ ग्रामीण 1+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 6 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी देखी गई,अब जिले में 30 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 23,ग्रामीण में 6 और जिले के बाहर के 1 का समावेश है







