हर घर टीका, घर-घर टीका कोरोना वैक्सीनेशन को तेज करने के लिए PM मोदी का नया मंत्र

0
15

देश के कुछ जिलों में कोविड वैक्सीन की कम कवरेज पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला अधिकारियों से लोगों को जागरूक बनाने तथा घर-घर जाकर टीका लगाने की रणनीति पर काम करने को कहा है। इटली और ब्रिटेन की विदेश यात्रा से लौटने के तुरंत बाद  मोदी ने बुधवार को कम टीकाकरण वाले राज्यों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की।

इन जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम लोगों को टीके की पहली खुराक और बहुत कम लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इनमें झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र , मेघालय और कुछ अन्य राज्यों के 40 से भी अधिक जिले शामिल हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने संवाद के दौरान उन स्थितियों तथा चुनौतियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया, जिनके चलते टीकाकरण की कवरेज में कमी दर्ज की गयी है। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण की कवरेज को बढाने के लिए अब हर घर में दस्तक देने की रणनीति अपनानी होगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है। हर घर पर दस्तक देते समय, पहली डोज़ के साथ-साथ आप सभी को दूसरी डोज पर भी उतना ही ध्यान देना होगा, क्योंकि जब भी संक्रमण के केस कम होने लगते हैं, तो कई बार अर्जेंसी वाली भावना कम हो जाती है।

लोगों को लगने लगता है कि, इतनी भी क्या जल्दी है, लगा लेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पिछले अनुभव के आधार पर सूक्ष्म स्तर पर रणनीति बनाएं और कमियों को दूर करने के उपाय करें। आपको अपने जिले को राष्ट्रीय औसत के निकट लाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रणनीति बनानी होगी। आपको उन लोगों से संपर्क बनाना होगा जिन्होंने अभी तक दूसरी खुराक नहीं ली है और उसे टालते आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here