6 साल का बच्चा फुला रहा था फुग्गा अचानक….

0
15

नागपुर दिनांक 3 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

दिवाली के पहले 2 दिन में दो अलग-अलग घटनाओं में घरों के चिराग बुझ गए जिससे परिवार पर गम के बादल छा गए सदर में हुई आग की घटना में 12 वर्षीय बालक मौत के मुंह में समा गया था वही आज एक और दुखद घटना सामने आई है

नंदनवन थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई. 6 वर्ष का बालक अपने घर में फुग्गे से खेल रहा था. अचानक फुग्गे उसके गले में फंस गया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक स्वराज विहार कॉलोनी निवासी विजय रामकुमार पटेल बताया गया. विजय मानसिक रूप से कमजोर था. इसीलिए घर पर ही रहता था.

 

वह घर में फुग्गे से खेल रहा था. हवा भरते समय अचानक फुग्गा उसके गले में चला गया. उसका दम घुटने लगा और तबीयत बिगड़ गई. परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने मेडिकल अस्पताल ले जाने की सलाह दी. उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here