न ही मेरी कोई संपत्ति सीज हुई और न ही मुझे कोई नोटिस मिला है: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

0
14

महाराष्ट्र (Maharashtra) में आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा उप मुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy CM Ajit Pawar) से जुड़ी 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अजित पवार ने गलत और निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि उनसे संबंधित कोई भी संपत्ति इनकम टैक्स ने न ही कुर्क की है और न ही उन्हें कोई विभागीय नोटिस मिला है. चूंकि आयकर विभाग ने अजित पवार से जुड़ीं 5 संपत्तियों को सीज करने का आदेश जारी कर दिया है. ये संपत्तियां 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही थी. बता दें कि आयकर विभाग को करीब 1000 करोड़ से ज्यादा लेन-देन की जानकारी मिली है.

इन अफवाहों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार की ओर से सफाई दी गई है. उनकी ओर से एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने साफ तौर पर कहा है कि अजित पवार से संबंधित कोई भी संपत्ति आयकर विभाग द्वारा जब्त नहीं की गई है और न ही उन्हें इस संबंध में कोई नोटिस मिला है.

उन्होंने बताया कि पवार परिवार से जुड़ी संबंधित संपत्तियों की कुर्की की खबरें गलत और निराधार है. इस दौरान पवार ने भी किए गए दावों का खंडन किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here