आर्यन खान केस में गिरफ्तारी से लेकर जमानत तक महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने खुलकर बॉलीवुड का समर्थन करते हुए एनसीबी की कार्रवाई पर सवालिया निशाना लगाया था।
उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच अब जब आर्यन खान को जमानत मिल गई तो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वालीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने नवाब मलिक का शुक्रिया करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टार किड को जमानत दे दी। आर्यन की जमानत के बाद नवाब मलिक मीडिया से रूबरू हुए और इस केस को बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश बताया। अपने बयान में नबाव मलिक ने कहा था कि जिस तरह का फर्जी मामला बनाया गया। पहले ही उनकी जमानत को सकती थी। हमेशा NCB के वकीलों के जरिए NCB अपनी भूमिका बदलती रहती है। वहीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने मंत्री का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर उनका शुक्रिया किया।
पूजा ने मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रति नफरत के इंजीनियर अभियान के खिलाफ स्टैंड लेने के लिए आपका धन्यवाद। यह हमें कम अनाथ महसूस कराता है। बॉलीवुड और बॉम्बे/मुंबई आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं। आखिरकार यह सपनों का शहर है और इसने वर्षों से लाखों लोगों को कायम रखा है।






