रेड लाइट एरिया गंगा जमुना में पुलिस ने खोज निकाले तहखाने

0
15

नागपुर दिनांक 29 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)

नागपुर पुलिस ने आज रेड लाइट एरिया गंगा जमुना में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए खोलियों में स्थित तहखाने खोज निकाले, इससे पूर्व स्थानिक वारंगनाओ द्वारा रेड लाइट एरिया गंगा जमुना में किसी भी तरह के तहखाने होने से साफ इनकार किया गया था

गंगा जमुना में मजबूरन देह व्यवसाय कर चुकी नाबालिक ने बताया तहखाने का सच

अगस्त में राजस्थान के दबलाना थाने में महिला ने अपनी 16 वर्षीय भांजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से लड़की को नागपुर के लकड़गंज से ढूंढ़ निकाला। 8 सितंबर से 14 सितम्बर तक सीडब्ल्यूसी के आदेश पर किशोरी को बालिका सुधार गृह में रखा गया। 25 सितम्बर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के बाद किशोरी को मां के सुपुर्द कर दिया। मैंने उसको शादी के नाम पर फिर बेचने का प्रयास किया इसके पूर्व वह इसे तीन बार बेच चुकी थी

भाई को लेकर भागी, थाने जाकर दर्ज कराई रिपोर्ट

14 अक्टूबर को किशोरी अपने 4 साल के भाई को लेकर घर से भाग निकली। इसके बाद मांडलगढ़ थाने में हाजिरी के लिए नहीं पहुंचने पर किशोरी की जानकारी जुटाई गई। पुलिस के जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी अपने भाई को लेकर महाराष्ट्र भाग गई है। वहां लकड़गंज नागपुर पुलिस थाने में पहुंची किशोरी ने अपनी पूरी कहानी बताते हुए मां और दो दलालों के खिलाफ शिकायत दी।

इसी नाबालिक लड़की के मदद से पुलिस ने नाच के बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए तहखाने खोज निकाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here