22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म,युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

0
15

नागपुर दिनांक 29 अक्टूबर( महानगर प्रतिनिधि)

युवती से जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मो. तौहसिक मो. अब्दुल रफीक (25) है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती ने आरोपी के खिलाफ यशोधरानगर थाने में शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि, आरोपी से अगस्त 2021 में पहचान हुई। पहचान दोस्ती में बदल गई और उनके बीच बातचीत शुरू हुई

दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी ने धमकाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here