एक भयानक हादसे में टाटा सुमो गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और तीन वाहन आपस में भिड़ने से 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए इस भयानक हादसे को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
चिखली खामगांव महामार्ग पर वैरागड़ गांव के पास भीषण हादसा हुआ इसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए, माल ले ले जाने वाली दो बोलेरो गाड़ी सोयाबीन के पोते लेकर खामगांव की तरफ जा रही थी वही खामगांव से महावितरण कंपनी की सुमो गाड़ी चिखली की तरफ जा रही थी, मोहाली घाट में दोनों बोलेरो और सामने से आ रही सुमो का भयानक एक्सीडेंट हुआ
एक्सीडेंट इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जख्मी लोगों को खामगांव के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार शुरू है






