अचानक रोकी गाड़ी और पीछे से आई मौत

0
12

नागपुर ग्रामीण दिनांक 24 अक्टूबर (तालुका प्रतिनिधि)

न्यू कामठी थानांतर्गत लिहीगांव परिसर में एक ट्रेलर चालक ने अचानक अपना वाहन रास्ते पर रोक दिया. इससे पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक अपना वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया और दोनों वाहन भिड़ गए. पिछले ट्रेलर के चालक की हादसे में मौत हो गई. मृतक फिरोजपुर, हरियाणा निवासी मोहम्मद जफरुद्दीन मोहम्मद राशिद (29) बताया गया.

पुलिस ने ट्रेलर क्र. एम.एच.36-एफ.1144 के चालक मुलताई निवासी सुखदेव मारोती बरडे (46) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. सुखदेव शनिवार की सुबह 10 बजे के दौरान कामठी रोड पर लिहीगांव पुलिया से जा रहा था. अचानक उसने अपनी गाड़ी को बीच रास्ते पर रोक दिया. जफरुद्दीन अपने ट्रेलर को नियंत्रित नहीं कर पाया और सुखदेव के ट्रक से जा भिड़ा.

जफरुद्दीन के ट्रेलर का केबिन चकनाचूर हो गया और बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही न्यू कामठी पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर जफरुद्दीन का शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने दोनों ट्रेलर को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here