भारतीयों पर छाई क्रिकेट की खुमारी,7700 स्क्वेयर फीट में रांगोली बनाकर किया चीयर अप

0
11

दुबई में रविवार शाम को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर भारत-पाकिस्तान ही नहीं बल्कि विश्वभर में खासा उत्साह है। इसी के साथ-साथ देशवासियों और क्रिकेट प्रेमियों में इसका खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम से प्रेम में इंदौरी भी पीछे नहीं हैं। जब भी इंडिया टीम की बात होती है, तो इंदौर में क्रिकेट प्रेमियों का जोश सिर चढ़कर बोलता है। इस बार इंदौर के कलाकारों ने टीम इंडियो को चियरअप करने के लिए 7700 वर्ग फीट में 3D रंगोली बनाई है।

पाकिस्तन से टी-20 मेच से पहले पहले भारतीय टीम को बेस्ट ऑफ लक और चीयरअप करने के लिए शहर के राजमोहल्ला स्थित खालसा कॉलेज परिसर के 7700 वर्ग फीट एरिया में 3D रंगोली बनाई गई है।

इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की खूबसूरत आकृति उकेरी गई है। इसे बनाने में करीब 3000 किलो रंग का इस्तेमाल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here