17 वर्षीय युवती,दोस्ती,शादी का झांसा और फिर हवस का खेल

0
11

नागपुर दिनांक 23 अक्टूबर( शहर प्रतिनिधि)

वह 17 वर्षीय युवती,वो 21 साल का युवक दोनों की नजरें मिली, युवक और युवती में बाते शुरू हुई और जल्दी यह दोस्ती में बदल गई, युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और फिर शुरू हुआ हवस का खेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के हद में रहने वाली 17 वर्षीय युवती से उसी के बस्ती में रहने वाले संदीप रामू पंचेश्वर (21 वर्ष) ने दोस्ती की और फिर शादी करने का झांसा दिया

यूवती ने संदीप पर भरोसा किया और संदीप ने इसका नाजायज फायदा उठाते हुए युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, युवती ने जब शादी का तकादा लगाया तो संदीप साफ मुकर गया इसके बाद युवती ने पुलिस स्टेशन जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here