आईपीएल में अगले सीजन 2022 से दो नई टीमें देखने को मिलेंगी. बीसीसीआई ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्दी ही दो नई टीमों के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू होगी.
खबरों की अगर मानें तो बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी इनमें से एक टीम को खरीदने में दिलचस्सपी दिखा रहे हैं.
बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह(Deepika Padukone and Ranveer Singh) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम के मालिक बनना चाहते हैं. आईपीएल के 2022 सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी का होना तय है, जिससे टीमों की संख्या बढ़कर दस हो जाएगी.
आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने आगामी सीजन के लिए दो नई टीमों के अधिकार हासिल करने के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं. दीपिका और रणवीर के बोली लगाने की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.






