नागपूर दि 22 ऑक्टोबर : नागपुर वासियों के लिए नए कोरोना मामले में आज फिर राहत देने वाली खबर सामने आ रही है
नागपुर शहर में 2 दिन पहले नए कोरोना मरीजो की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई और यह 2 अंकों में पहुंच गई थी पर कल और आज इसमें कमी जारी है
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 3521 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 2591+ ग्रामीण 930) जिसमे 3 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 2+ ग्रामीण 1+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 3 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी देखी गई,अब जिले में 31 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 29,ग्रामीण में 2 और जिले के बाहर के 0 का
समावेश है







