चंद्रपूर दिनांक 22 अक्टूबर (जिला प्रतिनिधि)
सप्ताहिक बाजार ,तेज रफ्तार कार और चीख पुकार ये किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत में हुई भीषण दुर्घटना का वाकया है
सावली के साप्ताहिक बाजार में घुसी तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना दोपहर 12 बजे के दौरान की है।
मृतक का नाम ग्राम खेड़ी निवासी मार्कंडी शंकर मोहूर्ले (70) है। वहीं िसंदोला निवासी दशरथ कावरु (60), कापसी निवासी सोमेश्वर डोमाजी मोहूर्ले (36) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि किसाननगर निनवासी कांताबाई बिबीशन कन्नाके (53) और मूल निवासी छायाबाई राजू काले (55) घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति कार क्र.एम.एच.34-ए.0375 सिंदोला मार्ग से सावली की ओर आ रही थी। सावली के साप्ताहिक बाजार का दिन होने से मार्ग पर काफी भीड़ थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से आने के चलते चालक का नियंत्रण छूटा और कार ने फल के ठेले को टक्कर 5 नागरिकों को रौंद दिया। पांचों घायलों को सावली के ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। खेड़ी निवासी मार्कंडी शंकर मोहूर्ले की उपचार दौरान मौत हो गई। वहीं घायलों को उपचार के लिए गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।






