एक तरफ भारत (Covid-19 cases in India) समेत लगभग पूरी दुनिया में कोरोना केस के आंकड़ों में कमी आई है.
वहीं, ब्रिटेन (Britain) में 24 घंटे में अचानक 223 मौतों ने दहशत फैला दी है. अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में ब्रिटेन में 223 मौतें हुईं, जो इस साल मार्च के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, 43,738 नए मामले भी दर्ज किए गए. इसकी सबसे बड़ी वजह ब्रिटेन में डेल्टा के नए वेरिएंट AY.4.2 को माना जा रहा है. ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी नए केस के फैलाव में नए वेरिएंट को जिम्मेदार माना है और इसका आकलन करने को कहा
क्या खतरनाक है ये वेरिएंट?
डेल्टा का नया वेरिएंट AY.4.2 को फिलहाल अभी खतरा नहीं माना जा रहा है. इसके बारे में पहली बार जुलाई 2021 में पता चला था. डेल्टा वेरिएंट में कुछ नए म्यूटेशन हैं, जो स्पाइक प्रोटीन को प्रभावित करते हैं.
विशेषज्ञ बताते हैं कि AY.4.2 संभावित तौर पर अधिक संक्रामक है. लेकिन इसकी तुलना डेल्टा या अल्फा वेरिएंट से नहीं हो सकती है जो 50 से 60% अधिक संक्रामक थे.






