व्यापारी की चोरी गई एक्टिवा बरामद

0
8

नागपुर में पिछले कुछ महीनों में दोपहिया चुराने की वारदातें लगातार बढ़ रही थी और दिनदहाड़े भी दोपहिया चुराने के मामले सामने आ रहे थे जिससे आम नागरिको में काफी रोष था

तहसील पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। आरोपी का नाम चेतन उर्फ चैतन्य मौंदेकर (25), नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी है। आरोपी वाहन चोरी और सेंधमारी में माहिर है। आरोपी से चोरी की एक्टिवा सहित करीब 15 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार विश्वास नगर, जरीपटका निवासी दिलीप पंजवानी (34) की गत 9 अक्टूबर को सूत मार्केट से एक्टिवा (एम.एच.-49-क्यू.-8297) चोरी हो गई थी। खोजबीन के बाद भी जब एक्टिवा नहीं मिली, तो उन्होंने 11 अक्टूबर को तहसील थाने में शिकायत की थी।

वरिष्ठ थानेदार जयेश भांडारकर को गुप्त सूचना मिलने पर चैतन्य को दबोच कर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से एक्टिवा जब्त कर ली गई। पूछताछ में आरोपी से सेंधमारी के दो मामले उजागर हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here