फ्लाइट में बॉलीवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़,बिजनेसमैन गिरफ्तार

0
6

गाजियाबाद के एक व्यवसाई को दिल्ली-मुंबई फ्लाइट से गिरफ्तार किया गया है. व्यवसाई नितिन पर आरोप है कि उसने फ्लाइट के बीच में बॉलीवुड एक्ट्रेस (bollywood actress)से छेड़छाड़ की. सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अभिनेत्री दिल्ली-मुंबई (delhi-mumbai)फ्लाइट में ट्रेवल कर रही थीं, जब आरोपी नितिन ने उनके साथ छेड़छाड़ की.

एक्ट्रेस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई तो वह अपना बैग लेने के लिए उठीं. जब अभिनेत्री ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए खड़ी हुईं, तो उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरह से टच किया है. इसके बाद, एक्ट्रेस ने इसपर विरोध किया और कैबिन क्रू में आरोपी के खिलाफ शिकायत की.

इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा प्रकट किया और आरोपी ने उनसे माफी भी मांगी. इसके बाद कैबिन क्रू यह शिकायत सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को फॉरवर्ड की. मामला दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस जानकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया और फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया. अब वह पुलिस हिरासत में है.

बताया जा रहा है कि आरोपी नितिन ने क्रू मेंबर्स से बचने के लिए अपना गलत नाम (राजीव) बताया. लेकिन, पुलिस ने सख्ती की तो नितिन से सच्चाई बता दी. इसके अलावा, एक्ट्रेस को आरोपी नितिन की फोटो दिखाकर भी कंफर्म किया गया. जांच पूरी होने के बाद आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here