आगरा में प्रियंका गांधी को यूपी पोलीस ने हिरासत में लिया,जाने वजह

0
6

आगरा (Agra) के जगदीशपुरा थाने (Jagdishpura Police Station) के मालखाने से चोरी हुए 25 लाख रुपए के मामले में उठाए गए सफाई कर्मचारी अरुण की पुलिस कस्टडी में मौत (Agra Sanitation Worker Death in Police Custody) के मामले में सियासत गरमाने लगी है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पुलिस ने लखनऊ से आगरा जाते वक्त रोक लिया और हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी मृतक अरुण के परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने जा रही थीं. हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर सवाल भी खड़े किए और कहा कि उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें क्यों रोका जा है है.

यूपी पुलिस का कहना है कि प्रियंका को इसलिए रोका गया क्‍योंकि उनके पास जरूरी इजाजत नहीं है. आगरा की इस घटना को लेकर प्रियंका ने एक ट्वीट करते हुए यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर निशाना साधा था.

उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा था , ‘किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है. भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है.उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले.’

प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है। अब उन्‍हें आगरा नहीं जाने दिया जाएगा। लखनऊ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here