टाटा मोटर्स ने इतने कम कीमत में लांच की पंच, माइलेज भी बढ़िया

0
7

टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन और अल्टरोज के बाद भारतीय बाजारों में एक और धमाका कर दिया है

टाटा मोटर्स कंपनी ने Tata Punch को 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भारतीय बाजार में उतार दिया है. ग्राहक इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कंपनी ने टाटा पंच को 4 वेरिएंट में लॉन्च किया है.

 

टाटा मोटर्स ने Pure, Adventure, Accomplished और Creative वेरिएंट में टाटा पंच को उतारा है. Tata Punch Pure की शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिेएंट Tata Punch Creative की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है

सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. Tata Nexon और Tata Altroz के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है.

 

माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में सक्षम है. Tata Punch देश की टॉप-10 सेलिंग कारों में शुमार प्रीमियम हैचबैक Maruti Swift की 3.85 मीटर की लंबाई से भी छोटी है. Tata Punch का साइज 3.82 मीटर है. टाटा पंच को प्रीमियम हैचबैक ऑल्ट्रोज की तर्ज पर अल्फा प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया गया है.

 

Tata Punch में एक आम एसयूवी की तरह 4 मेन फीचर्स दिए गए हैं, जो उसे छोटे साइज में भी एक पूरी एसयूवी बनाते हैं. इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, कमांडिंग ड्राइव पोजिशन, सभी सवारियों के लिए बेहतर स्पेस और हाई-एंड फीचर्स मौजूद हैं. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 193mm है जो हैचबैक कारों में आमतौर पर 170mm तक होता है. वहीं इसमें 16 इंच के डायमंड-कट व्हील हैं जो इसकी ड्राइव को स्मूद बनाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here