सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए

0
7

महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh bacchan) आज भी 79 वर्ष की उम्र में इतना काम कर रहे है जिसे देख कर आज के पीढ़ी के अभिनेता भी अचंभा करते है

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन आज भी बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। ना सिर्फ फैंस, बल्कि उनके को-स्टार्स, निर्माता, निर्देशक भी बिग बी की एनर्जी और जज्बा देखकर हैरान रहते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन के 79वें जन्मदिन पर अभिनेता सलमान खान(salman khan) के पिता और राइटर सलीम खान(salim khan) ने उन्हें रिटायर हो जाने की सलाह दी है।

सलीम खान ने कहा कि, अमिताभ ने सर्वोत्तम पारी खेल ली है। जो कुछ अचीव करना था वह सब उन्होंने अचीव कर लिया है। बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए अब वह भागदौड़ से मुक्त हो सकतें है। उन्हें बहुत ग्रेसफुली रिटायर हो जाना चाहिए।”

 

सलीम खान ने कहा, “रिटायरमेंट व्यवस्था इसलिए होती है क्योंकि आदमी अपनी जिंदगी के कुछ साल अपनी मर्जी से गुजार सके। जिंदगी के शुरुआत के साल तो पढ़ाई और सीखने में गुजर जाते हैं। पढ़ाई खत्म होने के बाद परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी हो जाती है। आज मेरी जिंदगी बहुत सीमित है। मैं जिन लोगों के साथ सुबह टहलने जाता हूं वह सभी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं

फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल

अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल गुजार लिये हैं।पांच दशकों में पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित इस मेगास्टार ने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं।चार राष्टीय पुरस्कार विजेता अमिताभ बच्चन ने हर फिल्म के साथ खुद को दमदार साबित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here